यूपी : भाजपा नेता वीरेंद्र भार्गव बने भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री

- प्रजापति समाज में हर्ष एवं उत्साह का माहौल
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट..खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ प्रजापति समाज के प्रदेश महामंत्री,सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित नेता वीरेंद्र भार्गव को भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर समर्थकों,शुभचिंतकों एवं प्रजापति समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।वीरेंद्र भार्गव लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों में विभिन्न दायित्वों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज के लोगों को एकजुट करने सामाजिक उत्थान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनका निरंतर प्रयास रहा है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा,सक्रियता एवं कार्यक्षमता का सम्मान माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रजापति समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से काशी क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी।वीरेंद्र भार्गव ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।





