UP : महिला सब इंस्पेक्टर निशा गौतम का शव मिला थाना परिसर के बाथरूम में

ADVERTISEMENTS
UP : दादरी इलाके के जारचा थाने में एक महिला सब इंस्पेक्टर का शव मिला है । महिला सब इंस्पेक्टर को थाना परिसर के अंदर बने क्वार्टर के बाथरूम में मृत हालत में पाया गया। महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम 2023 बैच के अधिकारी थी। सुबह उनके पिता के फोन करने के बाद जब फोन नहीं उठा तो उन्होंने उनके साथियों को भेजा गया। तब पता लगा। बाथरूम में वह मृत हालत में मिली है। फिलहाल पुलिस सूत्रों के अनुसार शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है। मामले में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच जारी है।





