UP:गायक अंकित बालियान मर्डर मामला, अपराधी पहुंचे बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर शामली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • इसे यूपी पुलिस का खौफ कहें या सुरक्षा का सख्त इंतजाम!

शामली : खबर उत्तर प्रदेश के  शामली जिले से है. शामली  में कुछ दिन पहले गायक अंकित बालियान हत्याकांड हुआ था.  दो आरोपियों को हरियाणा से यूपी लाया गया. दोनों बुलेटप्रूफ जैकेट पहने थे. हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां और सुरक्षा में 40 जवान तैनात रहे.

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश में कुल्हाड़ी व पाटल से जानलेवा हमला करने के मामले में काफी समय से फरार चल रहा नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल से शामली लाए गए आरोपियों ने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए सुरक्षा मांगी थी. कोर्ट ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर ले जाने का आदेश दिया था. गौरतलब है कि 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या हुई थी. पांच दिन बाद पुलिस ने दो शूटर मोहित और सुमित को एनकाउंटर में मार गिराया था. वहीं, अन्य आरोपी योगेश टूंडा, दीपक डबास और दिनेश करालिया को यूपी के बाहर से गिरफ्तार किया गया था.  

ALSO READ:  UK :नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English