UK : भूमि विक्रय के नाम लाखों की धोखाधड़ी, अभियुक्त दीपक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली सहसपुर का मामला
  • एसएसपी दून की सख्ती भू- माफियाओं पर पड़ रही भारी
  • भूमि विक्रय के नाम लाखो की धोखाधड़ी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों तैयार कर एक व्यक्ति से की थी 65 लाख रु० की धोखाधडी

देहरादून :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली सहसपुर पर वादी डा0 शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी हरर्बटपुर विकासनगर जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र विपक्षी रजनीश सैनी, प्रियाशु सैनी, हर्षवर्धन व दीपक आदि सभी निवासीगण फतेहपुर धर्मावाला द्वारा आपराधिक षडयन्त्र करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि विक्रय के नाम पर उनसे 65 लाख रूपये की धनराशि धोखाधडी से हडपना व पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी। प्रार्थना पत्र की प्रारंभिक जांच के दौरान उक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0स0-77/2026 धारा 318(4) ,336(3),338, 340(2),351(3),352,61(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।

ALSO READ:  UK : हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी, प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा प्रवेश

उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त दस्तावेजी साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त दीपक की संलिप्तता पाये जाने पर आज दिनांक 05/08/2026 को सहसपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक को धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :

दीपक पुत्र मदन सिंह निवासी वार्ड नं-04 आसनपुल फतेहपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

पुलिस टीम :

1- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला
2- अ०उ०नि० प्रेम प्रसाद कोठारी
3- का0 अजीत सिंह
4- का0 प्रवीण कुमार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English