दिल्ली : शेफ केसर नेगी को जमानत मिली, गढ़वाल सांसद बलूनी से की मुलाकात परिवार सहित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
नई दिल्ली : कुछ समय पहले मालवीय नगर दिल्ली में एक रेस्टोरेंट /होटल में आग लग गयी थी. शेफ केसर नेगी को भी गिरफ्तार किया गया था. जिसका विरोध हुआ. उत्तराखंड से ख़ास तौर पर तीखी प्रतिक्रया देखने को मिली. नेगी को गिरफ्तार किया गया. उन्हें बेकसूर बताया गया. लेकिन अभी जांच जारी है..जांच का इन्तजार है. उसके बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गयी है. जमानत मिलने के बाद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिलने पहुंचे परिवार सहित. बलूनी सहित आम जन राजनीती से जुड़े अन्य लोगों ने उनकी रिहाई को लेकर काफी आवाज उठाई थी. बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया, “मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केसर नेगी जी ने आज मेरे आवास पर सपरिवार शिष्टाचार भेंट की।कठिन परिस्थितियों में किसी भी नागरिक को न्याय दिलाने का प्रयास जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा दायित्व है। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष जांच, न्यायपूर्ण प्रक्रिया और अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सत्य शीघ्र सामने आए और न्याय की स्थापना हो। समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता और कानून के प्रति विश्वास सदैव सर्वोपरि रहना चाहिए।”

Related Articles

हिन्दी English