दिल्ली : सबकी नजर आज की हाईलेवल मीटिंग पर, भाजपा बदल सकती है 20 फीसदी चेहरे उत्तर प्रदेश में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को देखते हुए आज दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है. मना जा रहा है कि इस बैठक अंतिम मुहर लग जाएगी किन चेहरों को टिकट दिया जायेगा किन को नहीं. वहीँ इस मामले में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की सोमवार को लखनऊ में बैठक हुई।

इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम को लेकर विचार विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी राय भी रखी। सूत्रों के अनुसार मौजूदा विधायकों में से तकरीबन 20 फीसदी चेहरे बदले जा सकते हैं।सूत्रों की मानें तो कम से कम 80 से 100 विधायकों को नहीं मिल पायेगा इस बार टिकट. आज दिल्ली में केंद्रीय नेताओं की बैठक होगी। इसमें यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भाग लेंगे।इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चुनाव समिति के सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनाव संचालन और उम्मीदवारों को लेकर बैठक में मंथन हुआ। पार्टी निष्ठावान, जनता में स्वीकार्यता वाले जिताऊ चेहरों को टिकट देगी। भाजपा में पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों को लेकर मंथन का सिलसिला शुरू हुआ है। अब दिल्ली में तीन दिनों तक टिकटों के बारे में तय होगा. कैसे डिजिटल तरीके से प्रचार किया जाये इस पर भी विचार विमर्श हुआ.

Related Articles

हिन्दी English