लंदन पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पारंपरिक तौर पर हुआ स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लंदन पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पारंपरिक तौर पर हुआ स्वागत

चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज लंदन एयरपोर्ट पहुँचे, जहां देश और उत्तराखण्ड के प्रवासी भारतीयों ने उनका उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन एवं उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिंघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक करेगा और आगामी दिसंबर माह में होने वाले #GlobalInvestorsSummit के लिए न्योता देगा।

ALSO READ:  UK : यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

#UKGIS2023

Related Articles

हिन्दी English