बागेश्वर: नगर में 18 जून को स्वच्छता मुहिम चलाई जाएगी, 4 घंटे प्रतिभागी करेंगे श्रमदान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के निर्देश पर आगामी 18 जून को एक स्वच्छता मुहीम चलाई जायेगी, जिसके तहत प्रतिभागीगण के द्वारा 04 घण्टे का श्रमदान देकर नगर के भीतर कई स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़ा उठाया जायेगा।

जानकारी देते हुए सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर जयेन्द्र सिंह बताया कि अभियान में जनपद के सभी विभाग, स्थानीय निकाय, शिक्षण संस्थान, सभी अन्य संस्थाएं, व्यापार मण्डल एवं आमजनमानस की भी भागीदारी की अपेक्षा की गई है। इस स्वच्छता मुहीम अभियान की तैयारियों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के द्वारा न्यायालय सभागार में जनपद के कई विभागीय अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों के साथ आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई तथा मीडिया से भी यह आहवान किया गया कि 18 जून के प्रस्तावित स्वच्छता मुहीम के लिए आमजनमानस की भागीदारी प्राप्त करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वाहन किया।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English