चंडीगढ़ : चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में भाजपा की जीत, सरबजीत कौर बनी मेयर, जीत के बाद आप का हंगामा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरबजीत कौर मेयर बन गयी हैं चंडीगढ़ की. सरबजीत कौर ने आम आदमी पार्टी (AAP) की अंजू कत्याल को हराकर चंडीगढ़ मेयर पद हासिल कर लिया है. मेयर चुनाव के लिए आज हुए मतदान में कुल 28 वोट पड़े. वहीं, भाजपा प्रत्‍याशी ने 14 वोट हासिल कर अपना परचम लहरा दिया. जबकि आप की अंजू कत्याल को 13 वोट के साथ संतोष करना पड़ा. वहींं, कौर की जीत के बाद भाजपा सांसद किरण खेर ने विक्ट्री का साइन दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की है. वहीँ जीत के बाद आप ने वहां पर हंगामा कर दिया.भाजपा ने मेयर ही नहीं बल्कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पर कब्जा जमा लिया है. मेयर सरबजीत कौर बनी, सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा बने, और डिप्टी मेयर अनूप शर्मा बने.

ALSO READ:  UK : किच्छा विधानसभा से ईश्वर सिंह दानू ने भरा उक्रांद (UKD) से विधायक प्रत्याशी का फॉर्म

आज सुबह 11 बजे सभी पार्षद मतदान के लिए नगर निगम पहुंच गए थे. इसके बाद मेयर चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 35 वोट डाले जाने थे, लेकिन सिर्फ 28 ही वोट डाले गए, क्‍योंकि मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस के 7 पार्षद और शिरोमणि अकाली दल का 1 पार्षद सदन से नदारद रहा. इस दौरान आम आदमी पार्टी के 14 और भाजपा के 13 पार्षदों के अलावा चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने वोट डाला. मतगणना के बाद भाजपा की सरबजीत कौर को चंडीगढ़ का नया मेयर घोषित किया गया. वहीं, आम आदमी पार्टी का एक वोट इनवैलिड होने के कारण मेयर पद जीतने का दावा और दांव फेल हो गया. केजरीवाल ने कहा था आप का जीतेगी मेयर पद लेकिन भाजपा की जीत के बाद उनका दवा और दांव दोनों फेल हो गए.

Related Articles

हिन्दी English