ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भजन सम्राट अनूप जलोटा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भजन सम्राट अनूप जलोटा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भजन सम्राट अनूप जलोटा  से मुलाकात की। इस दौरान देवभूमि में पधारने पर डॉ अग्रवाल ने उनका स्वागत भी किया।

ALSO READ:  UK :प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि  जलोटा  के भजन आज भी अमिट छाप है, जिसके श्रवण से अपार आध्यात्मिक अनुभूति तो होती ही है। साथ ही संगीत के माध्यम से विकार भी दूर होते हैं।

उन्होंने कहा कि  अनूप जलोटा  अपने भजनों के माध्यम से देश ही नहीं विदेशों में भी सनातन धर्म की ध्वजा फहरा रहे हैं। इस दौरान भजन सम्राट  जलोटा ने कहा कि देवभूमि पर आना उनका सौभाग्य है। यहां आत्मिक शांति भी है। साथ ही ईश्वर साक्षात यहां के कण-कण में व्याप्त है।

ALSO READ:  UK : यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English