जामनगर में एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश, एक ट्रेनी पायलट की मौत दूसरा बचाया गया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

जामनगर : बुधवार को  इंडियन  एयर फ़ोर्स का  जगुवार फाइटर जेट क्रैश हो गया. जामनगर के बाहरी इलाके में हुआ क्रैश.  घटना कालावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुई.  क्रैश में एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. दूसरा गंभीर घायल बताया जा रहा है.   क्रैश होने के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया . उसमें आग लग गई. घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्रैश वाली जगह पर एयरफोर्स, पुलिस और प्रशासन मौजूद है. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है. एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.   आपको बता दें,  इससे पहले 7 मार्च को हरियाणा के पंचकूला में तकनीकी खराबी के कारण एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हुआ था. फाइटर जेट ने अंबाला एयरबेस से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी.

Related Articles

हिन्दी English