दिल्ली में २३ साल का युवक गिरफ्तार, २० महिला पुलिस सिपाही जाल में फंसी !

आरोपी जून में जेल से बाहर आया था जमानत पर फिर अपराध कर दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ठगी के पांच FIR पहले से दर्ज हैं युवक के खिलाफ 
  • जेल जा चुका है, जमानत पर बाहर आया था जून में 
  • मायापुरी, हरिनगर, इंद्रपुरी और पूर्वी जिला साइबर पुलिस थाने में भी मामले दर्ज हैं
नई दिल्लीःयह फ़िल्मी कहानी नहीं बल्कि, सत्य है…ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरुरत है. ऐसा भी होता है….जानियें…उम्र सिर्फ २३ साल और कारनामा देखो इस युवक के..दिल्ली पुलिस के २० महिला सिपाहियों को फंसा कर ठगी कर चुका है लाखों की…उसकी लिव इन पार्टनर भी महिला पुलिस कर्मी है. मामला राजधानी दिल्ली का है. दिल्ली पुलिस ने 23 साल के एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने कई महिला पुलिस महिला कांस्टेबलों से लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी महिला कांस्टेबलों से शादी करने का झांसा देता था. जांच में करीब 20 महिला कांस्टेबलों के आरोपी के जाल में फंसने की बात सामने आई है. सभी पीड़ित महिला कांस्टेबल एक ही बैच की बताई जा रही हैं. कई महिलाओं ने अब तक शिकायत नहीं की है. इससे पहले इसके खिलाफ 5 FIR दर्ज हैं.  आरोपी पर करोल बाग थाने में तैनात महिला कांस्टेबल से शादी का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगने का आरोप है. 
पुलिस  के मुताबिक़, 23 साल के विक्रांत तोमर को बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया है.  आरोप है कि विक्रांत इंस्टाग्राम पर खुद को अमीर कारोबारी बताकर महिला कांस्टेबलों को अपने जाल में फंसाता था. महंगी कारों और लग्जरी लाइफस्टाइल के वीडियो दिखाकर महिलाओं को प्रभावित करता था. विक्रांत पर आरोप है कि शादी का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठता था. महिला कांस्टेबलों को घुमाने के लिए किराए पर लेता था महंगी कार..अब फिर से पुलिस की गिरफ्त में है. तोमर की महिला पुलिस सिपाही की  लिव-इन पार्टनर की बैचमेट महिला कांस्टेबलों की जानकारी जुटाकर उन्हें निशाना बनाने का आरोप था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब 20 महिला कांस्टेबलों को अपने जाल में फंसा चुका है. आरोपी महिला कांस्टेबलों को घुमाने के लिए आठ घंटे के लिए महंगी कार किराये पर लेता था. एक महिला कांस्टेबल से दूसरी महिला को घूमाने का लेता था खर्च….गजब हाल है. खर्च भी महिला सिपाही से लेता था..दूसरी को घुमाने के लिए…
एक ही कार में अलग-अलग महिला कांस्टेबलों को घुमाकर खुद को अमीर कारोबारी बताता था। कई बार एक महिला कांस्टेबल से दूसरी महिला को घुमाने का खर्च भी बहाने बनाकर वसूलता था। ठगी की रकम के लेन-देन के लिए वनएक्स बेटिंग ऐप के अकाउंट का इस्तेमाल करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में पहले से इस तरह की ठगी के 5  एफआईआर दर्ज हैं।  आरोपी जून में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। मध्य जिला साइबर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। इससे पहले पुलिस ने विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था।

Related Articles

हिन्दी English