UP : गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस और कार में जोरदार टक्कर; 6 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली से लगे गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा एनएच 9 पर सुबह करीब 7 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों के शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह निकाल कर अस्पताल भेजा।

Related Articles

हिन्दी English