UK : मधुबन आश्रम में स्वच्छ गंगा स्वच्छ ऋषिकेश थीम पर मधुबन कृष्णउत्सव मैराथन का शानदार आयोजन किया गया

ऋषिकेश : श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2026 के संदर्भ में मधुबन आश्रम में स्वच्छ गंगा स्वच्छ ऋषिकेश मुनी की रेती ढlलवाला मधुबन कृष्णउत्सव मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया। दोनों भागों में प्रथम पांच स्थान वालों को 3 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कार में इनको प्रस्तुत किया जाएगा।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास जी महाराज द्वारा बच्चों को भगवत गीता एवं माल्यार्पण करके इनका स्वागत किया गया। अभिनंदन किया गया। इस शुभ अवसर पर इसका शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर ऋषिकेश के सम्मानित मेयर शंभू पासवान, नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला की सम्मानित अध्यक्ष नीलम बिजलवाण, समाजसेवी कमल सिंह राणा आश्रम के महासचिव राजीव कालरा, समाज सेवक ज्योति शर्मा, अशोक नेगी ब्लू राइडर साइकिल संगठन के सदस्य ने संयुक्त रूप से किया। यह मैराथन मधुबन आश्रम से देहरादून तिराहा नटराज चौक आईएसबीटी 14 बीघा पुल होते हुए मधुबन आश्रम में आकर संपन्न हुई।
मंगलवार से श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेंटिंग क्विज श्लोक होंगे और 3 तारीख को ग्रुप डांस ग्रुप सिंगिंग फैंसी ड्रेस के आयोजन होंगे।इस अवसर पर सबको पुरस्कार दिया जाएगा। 4 तारीख को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव होगा 5 सितंबर को नंद उत्सव मनाया जाएगा।मैराथन के उपरांत सबको जलपान जूस फ्रूट वितरण किया गया। इसमें वालंटियर और श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी बच्चों ने भी सहयोग प्रदान किया। 5100, 3100,2100,1100,1100 यह पुरस्कार राशि दोनों वर्गों में बालक बालिका वर्ग में 3 तारीख को दी जाएगी उसके साथ सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।



