ऋषिकेश: बीना जोशी सेवानिवृत शिक्षिका का हुआ सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में आज एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे एवं शिक्षिका बीना जोशी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया ।इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने सेवानिवृत्त शिशु मंदिर से 12 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के पश्चात एवं 32 वर्ष तक शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शॉल ओढ़ाकर ,स्मृति चिन्ह देकर व उपहार देकर सम्मानित किया।

ALSO READ:  UK :ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच रवाना हुई आठवीं छड़ी यात्रा

इस अवसर पर सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, नरेन्द्र खुराना,मीनाक्षी उनियाल, सुहानी सेमवाल, नागेन्द्र पोखरियाल,रीना गुप्ता,रजनी गर्ग,अजीत रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English