UK : बागेश्वर में सरयू नदी में बहा जम्मू और कश्मीर का युवक मोहम्मद अशरफ, पुलिस, NDRF और आमजन बने देवदूत

ADVERTISEMENTS
बागेश्वर : सरयू नदी के तेज बहाव में बहे जम्मू-कश्मीर के युवक के लिए देवदूत बनी बागेश्वर पुलिस, NDRF व स्थानीय जनता; त्वरित रेस्क्यू कर दी नई जिंदगी! पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के न्यूनतम ‘रिस्पांस टाइम’ और त्वरित आपदा प्रबंधन के कड़े निर्देशों का धरातल पर सटीक उदाहरण आज देखने को मिला।
आज दिनांक 20/10/2026 को कॉलर राजा शाही (निवासी- असो, कपकोट) द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति कपकोट सरयू पुल के पास कपड़े धोते समय पैर फिसलने से नदी के गहरे पानी में गिरकर बह रहा है।सूचना पर कपकोट पुलिस टीम व एनडीआरएफ आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए तेज बहाव के बीच से 20 वर्षीय युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
युवक का नाम मोहम्मद अशरफ (पुत्र मोहम्मद अब्बास, निवासी- ग्राम चिसाना, जिला रियांसी, जम्मू-कश्मीर) है, जो नदी किनारे कपड़े धोते समय हादसे का शिकार हो गया था।रेस्क्यू के तुरंत बाद पुलिस टीम द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कपकोट में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के बाद उसकी स्थिति पूरी तरह सामान्य और खतरे से बाहर है। अस्पताल में मौजूद युवक के साथियों ने बागेश्वर पुलिस व रेस्क्यू टीमों का सहृदय आभार व्यक्त किया।
———————–
बागेश्वर पुलिस की आम जनमानस से अपील:
नदियों के तेज बहाव, गहरे घाटों व रपटीले पत्थरों के समीप कपड़े धोने या नहाने के लिए जाने से बचें। किसी भी आकस्मिक दुर्घटना या आपात स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा नंबर
डायल 112 पर सूचित करें।






