उत्त्तराखण्ड में यहां वनस्पति विज्ञान की महिला प्रोफेसर संदिग्ध परिस्थियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रामनगर (उत्तराखंड): छह महीने पहले ट्रांसफर हो कर आई पीएनजी महाविद्यालय वनस्पति विज्ञान की महिला प्रोफेसर ऋचा पुनेठा रहस्मयी परिस्तिथियों में लापता हो गई।सुबह वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी ।

परन्तु वह ना ही कॉलेज पहुंची और देर शाम तक वह अपने आवास पर पहुंची।जिसके बाद परिजनों ने रामनगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।जिसके बाद पुलिस गुमशुदा प्रोफेसर की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पीएनजी महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त 46 वर्षीय ऋचा पुनेठा पुत्री नीलाम्बर पुनेठा निवासी देहरादून, रामनगर डिग्री कॉलेज में वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर हैं ।वह आज शनिवार सुबह 8 बजे अपने घर से डिग्री कॉलेज जाने के निकली थी। परन्तु वह कॉलेज नहीं पहुंची और देर शाम तक घर भी नही पहुंची है।परिजनों ने काफी इंतजार करने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो देर शाम रामनगर कोतवाली में प्रोफेसर ऋचा पुनेठा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ऋचा पुनेठा 6 महीने पूर्व ही ट्रांसफर होकर रामनगर डिग्री कॉलेज में आई थी।उनका परिवार देहरादून में रहता है। इसके  बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस प्रोफेसर ऋचा की तलाश में जुट गई है।उनके आवास के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही। परन्तु अभी तक उनका कोई सुराग पुलिस के हाथ लग पाया है। परिजन भी पहुंच गए हैं।

ALSO READ:  UK :देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी विद्यार्थियों का दल 16 सितंबर को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर होगा रवाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English