UK : युवा उक्रांद (UKD) ने किया संगठन का विस्तार, 4 पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : उत्तराखंड क्रांति दल के युवा संगठन युवा उक्रांद ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए चार नई नियुक्तियां की हैं। संगठन द्वारा गंगा सिंह मेहरा (गुरुजी) को केंद्रीय सचिव, युवा उक्रांद के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं निर्मल सिंह साही  को कुमाऊं मंडल प्रभारी, पहाड़ प्रेमी पंकज कार्की  को नैनीताल जिला सचिव तथा धनंजय सिंह मेर  को जिला संगठन मंत्री, नैनीताल, युवा उक्रांद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी ने कहा कि युवा उक्रांद लगातार तेजी से संगठन का विस्तार कर रहा है। यह इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड का युवा अब अपने प्रदेश, अपनी संस्कृति और क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प के प्रति विश्वास जता रहा है।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में युवा उक्रांद के संगठनात्मक विस्तार के तहत कई बड़े नाम संगठन से जुड़ने जा रहे हैं। इनमें ऐसे प्रमुख चेहरे भी शामिल होंगे, जिनके संगठन से जुड़ने पर उत्तराखंड क्रांति दल को लेकर समाज में फैले कई भ्रम दूर होंगे।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में आबकारी की कई जगह दबिश, १ महिला समेत ४ गिरफ्तार

गौरव जोशी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल को केवल पहाड़ियों की पार्टी बताना अथवा उस पर अलगाववाद की राजनीति करने जैसे आरोप लगाना वास्तविकता से परे है। संगठन आने वाले समय में अपने कार्यों और व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से ऐसी तमाम भ्रांतियों और आरोपों का जवाब देगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा उक्रांद का लक्ष्य केवल 2027 के विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन आने वाले कई वर्षों की राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी कर रहा है।युवा उक्रांद का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को एकजुट कर प्रदेश के हितों, अधिकारों और क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करना है।

ALSO READ:  UK :UKD चमोली टीम द्वारा लाता गाँव (ज्योतिर्मठ) में हो रहे अवैध खनन पर बोला धावा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English