WB : शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मार कर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप
  • पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं
  • बंगाल पुलिस ने हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट से जुड़े करीब 200 मामले दर्ज किए हैं
  • पुलिस ने 433 लोगों को गिरफ्तार किया है

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम से बड़ी खबर आ रही है.  बुधवार रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोहारिया इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की हमलावरों ने उन पर.  बताया जा रहा है चार राउंड गोलियां चली और तीन गोली चन्द्रनाथ को लगी. इस बीच.  सीईसी ज्ञानेश कुमार ने हिंसा एवं तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं.  सीईसी ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सुरक्षा बलों के डीजी, सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निरंतर गश्त पर रहने के आदेश दिए. चन्द्रनाथ को गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. इस बीच भाजपा ने चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है. बताया जा रहा है कि हमले में एक अन्य शख्स भी घायल हुआ है. उसका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंद्रनाथ का काफी देर तक पीछा किया. जैसे ही उनकी गाड़ी धीमी हुई, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.  हत्या की खबर फैलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक चिकित्सा केंद्र के बाहर जमा हो गए और अपना गुस्सा जाहिर किया.

Related Articles

हिन्दी English