UK: मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, CM ने जताया शोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मणिपुर में उग्रवादी हमले में दो असम रायफल के जवान शहीद हो गए हैं. एक अल्मोड़ा जिले और दूसरा पौड़ी जिले के निवासी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों जवानों के बलिदान पर शोक ब्यक्त किया है. दोनों के नाम हैं अल्मोड़ा निवासी वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और पौड़ी निवासी हवालदार  चंद्रमोहन सिंह. उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें दोनों जवान वीरगति को प्राप्त हुए. दोनों के पार्थिव शरीर को  उत्तराखंड लाया जा रहा है. सैन्य सम्मान के साथ दोनों का अंतिम संस्कर किया जायेगा. सूचना के मुताबिक़, हमला शान्ग्शाक बटालियन हेड क्वार्टर लौटते समय हुआ. नुंग शांग कोंग के पास हमला हुआ. यह मणिपुर का उखरुल जिला पड़ता है.बलिदान की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. 

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों जवानों के बलिदान पर शोक ब्यक्त किया है, “मणिपुर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए देवभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत, असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर श्री बलवंत सिंह जी एवं हवलदार श्री चंद्रमोहन सिंह जी के वीरगति को प्राप्त होने का अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ।राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, साहस और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से दोनों वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति “

Related Articles

हिन्दी English