WB : रैली के दौरान हिंसा और पत्रकारों पर हमले के मामले में 11 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
कोलकाता : पुलिस ने कल हुई छात्रों की रैली के दौरान हिंसा और पत्रकारों पर हमले के मामले में 11 लोगों को गिरफ़्तार किया है।गिरफ़्तार किए गए लोगों में इरफ़ान खुर्शीद, अरशद अली उर्फ़ साजिद, मो. मोइनुद्दीन, मो. आलमगीर उर्फ़ राजू, इमरान अहमद उर्फ़ गोपी, खालिद रज़ा उर्फ़ रिंकू, ज़मीर अहमद उर्फ़ मिंकू, मोहसिन खान, दीपक भौमिक उर्फ़ विक्की, मो. आज़ाद और मो. अफ़रोज़ शामिल हैं।
सरकार ने इन पर ‘गुंडा एक्ट’ लगाने का आदेश दिया है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ़्तार किए गए लोगों में से कोई भी छात्र नहीं है। जांचकर्ताओं का दावा है कि ये सभी 11 लोग रैली में मौजूद थे, जहाँ उन्होंने तोड़-फोड़ की और विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की।पुलिस ने बताया कि मो. आज़ाद और मो. अफ़रोज़ को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर अंडाल के पास पकड़ा गया, जब वे कथित तौर पर राज्य से भागने की कोशिश कर रहे थे.

Related Articles

हिन्दी English