ऋषिकेश : सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता के विरोध में श्यामपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन, कांग्रेसी भी आये समर्थन में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्यामपुर : सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, कांग्रेसी भी आये समर्थन में।श्यामपुर ग्राम वासियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में किये के जा रहे पैचिंग कार्य की ख़राब गुणवत्ता के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया ।

मौक़े पर प्रदर्शन करते हुऐ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने विभागीय सहायक अभियंता अमित वर्मा को फोन के माध्यम से कार्य की गुणवत्ता के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि विभाग के द्वारा किए जा रहे पेचिंग कार्य की गुणवत्ता सही नहीं है जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी है ।

रमोला ने कहा कि जहां सरकार एक और डबल इंजन की सरकार के नाम पर विकास का ढिंढोरा पीट रही है वहीं दूसरी और बरसात से पूर्व बना हाइवे पहली बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया और अब बरसात के बाद क्षतिग्रस्त हुए हाईवे को पैचिंग के माध्यम से गढ़्ढे को भरने का काम राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा दो दिन पूर्व करवाया गया था जोकि गुणवत्ता की कमी के कारण हाथ से ही उखड़ रहा हैं और जहां का क्षेत्रीय विधायक शहरी विकास मंत्री व वित्त मंत्री हो उस विधानसभा के कार्यों में जब इस तरह की लापरवाही देखने को मिल रही हैं तो प्रदेश की क्या स्थिति होगी ।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

श्यामपुर ग्राम प्रधान विजयपाल जेठूड़ी ने कहा कि बरसात में इन्हीं सड़कों में पानी भरा था उससे कई लोग चोटिल हुए और अब जब विभाग ने गढ़ों को भरने का शुरू किया तो खराब गुणवत्ता के कारण बन रही रोड़ चंद घंटों में उखड़ने लगी जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बना पड़ा है।ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचे अधिकारी को चेतवानी देते हुए कहा कि अगर चौबीस घंटे के अन्दर सही गुणवत्ता के साथ रोड़ों को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामवासी सैकड़ों की संख्या में विभागीय कार्यालय का घेराव करेंगे।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल रावत, कुलदीप असवाल, प्यार सिंह पुंडीर, सोनू वालियान, विजेंद्र खरोला, धर्मराज पुंडीर, रमेश रागढ़, जयपाल चौहान,धीरेंद्र रावत, महेश चौहान, गौतम राणा, आशीष पंवार, नितिन रावत, कार्तिक, अशीष, अभिषेक पाल, सूरज भट्ट, राहुल सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English