UK : चुनाव में जीत का मतलब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता का विश्वास : नरेश बंसल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  ’भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने पश्चिम बंगाल, असम व पुडूचेरी मे भाजपा नित एनडीए की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक बताया है व उसपर हर्ष जताया है व इसे प्रधानमंत्री  मोदी  पर जनता का विश्वास बताया है।’डा. नरेश बंसल ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे राजनीतिक परिदृश्य में एक युगांतरकारी परिवर्तन देखा गया है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के 15 वर्षों के सनातन विरोधी शासन को समाप्त करते हुए भाजपा पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है। इस प्रचंड जीत के साथ ही देश के राजनीतिक मानचित्र पर एनडीए का प्रभाव और अधिक सुदृढ़ हो गया है, जिससे अब कुल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उनकी सरकारें स्थापित हो गई हैं।

ALSO READ:  UK : पिथौरागढ़ में आयोजित होगा पांच दिवसीय ‘हिमालयन कार्निवाल

डा. नरेश बंसल ने पश्चिम बंगाल की इस जीत का सूत्रधार पीएम नरेन्द्र भाई मोदी  के नेतृव मे केंद्र की जनकल्याणकारी नीति, बीजेपी के कार्यकर्ताओ की अथक मेेेेहनत व गृह मंत्री  अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन सहित सभी पार्टी शीर्ष व प्रदेश नेतृव के अथक प्रयास व महनत का नतीजा है कि आज पश्चिम बंगाल मे कमल खिला है व असम मे तीसरी बार प्रचंड बहुमत से व पुडुचेरी मे गंठबंधन की सरकार बनी है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह जनता का भाजपा व मोदी  पर विश्वास है जो इस बार सब जगह बम्पर वोट भाजपा को मिले है।

ALSO READ:  ऋषिकेश पुलिस की तत्परता से घर से नाराज होकर निकली हरियाणा से नाबालिक बालिका सकुशल परिजनों के सुपुर्द

डा. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंच वहां मौजूद कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को बधाई दी व भाजपा के जीत का जश्न मनाया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,  प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भटृ समेत सभी पार्टी पदाधिकारी, जन-प्रतिनिधिगण व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए, जहां उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को झालमुडी व मिठाई खिलाकर खुशी जताई।डा. नरेश बंसल ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने देवतुल्य जनता एवं निष्ठावान समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को आ बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Ad

Related Articles

हिन्दी English