UK :पौड़ी में ‘एकता परेड’ का हुआ सजीव प्रसारण, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर पौड़ी में ‘एकता परेड’ का हुआ सजीव प्रसारण, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
  • आईजी  नीलेश आनंद भरणे की उपस्थिति में पौड़ी तथा एसएसपी पौड़ी  सर्वेश पंवार की उपस्थिति में कोतवाली श्रीनगर में हुआ सजीव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लिया प्रतिभाग
पौड़ी : दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित भव्य ‘एकता परेड’ का जनपद पौड़ी में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर पौड़ी में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री नीलेश आनंद भरणे तथा कोतवाली श्रीनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित लोगों ने एकता परेड का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पुलिस के कार्मिकों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों ने भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों में भी एकता परेड का सजीव प्रसारण स्कूली बच्चों एवं आमजनमानस के साथ देखा एवं सुना गया, जिससे आम नागरिकों एवं युवाओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। सजीव प्रसारण के माध्यम से उपस्थित लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं अन्य सुरक्षा संगठनों की अनुशासित परेड, शानदार मार्चपास्ट तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रमों को देखा। परेड में प्रदर्शित अनुशासन, समन्वय एवं कर्तव्यनिष्ठा ने उपस्थित पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रसेवा के प्रति अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का स्मरण कराया।
पुलिस बल राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में राष्ट्रीय एकता दिवस पुलिस कार्मिकों के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का विशेष अवसर है। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने, कानून के शासन को बनाए रखने, सभी नागरिकों के साथ समान एवं निष्पक्ष व्यवहार करने तथा जनसुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। साथ ही इस अवसर पर जनपद के सभी थानों में भी एकता परेड का सजीव प्रसारण किया गया।

Related Articles

हिन्दी English