उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची धाम में नीम करोली बाबा महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की…बोले अभिभूत हूँ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: उत्तराखंड: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड  दौरे पर हैं. गुरूवार को वे  कैंची धाम में नीम करोली बाबा महाराज मंदिर में पहुंचे और  पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने   स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना की। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी थी.  मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया गया.  उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया.  कैंची धाम में बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची मंदिर पहुंकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की. उपराष्ट्रपति ने एक घंटे तक मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आर्शीवाद लिया. मंदिर से दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कैंची धाम आकर वह अभिभूत है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है. साथ ही भारत महापुरुषों की भूमि है. उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं. साथ ही विश्व में भारत की संस्कृति को पहचान मिल रही है. उन्होंने कहा कि देश में जी20 कार्यक्रम से भारत की ख्याति विश्व में बढ़ी है. वे पन्त नगर यूनिवर्सिटी भी गए.

ALSO READ:  चमोली : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

Related Articles

हिन्दी English