उत्तरकाशी : गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान चार धाम यात्रा पर क्या बोले…जानिये (Video)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : उत्तराखंड चार धाम यात्रा को लेकर तमाम तरह की दिक्कतें भी सामने आ रही हैं, वहीं सरकार के द्वारा तमाम व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं.

वीडियो में देखिये…गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान चार धाम यात्रा पर क्या बोले–

इन सबके बीच विधायक सुरेश चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निश्चित ही 2 वर्ष के बाद चार धाम की यात्रा सुचारू रूप से शुरू हुई है. जिसके कारण बड़ी संख्या में चारों धामों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. हालांकि शुरुआती दौर पर जहां रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ दिक्कतें आई तो वही पर्वती क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ALSO READ:  ऋषिकेश में शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से जनप्रतिनिधि होने के नाते सभी के सहयोग से वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की गई. उसके साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी सुचारू करने के लिए सरकार व प्रशासन के द्वारा भी तमाम व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया गया. जिसका परिणाम यह हुआ कि आज सभी धर्मों में यात्रा में अवस्थाएं चाक-चौबंद है और यात्री सभी धामों में दर्शन कर वापस लौट रहे हैं.

Related Articles

हिन्दी English