उत्तरकाशी : सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल, Maruti Eco उत्तरकाशी से द्वारी भटवाड़ी गांव जा रही  थी 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : वाहन संख्या UK10TA 0941 Maruti Eco उत्तरकाशी से द्वारी भटवाड़ी गांव जा रहा था, मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहान दुर्घटना ग्रस्त होकर गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा।

शुक्रवार को हुई दुर्घटना में में 3 लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई थी तथा 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अनुज कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात, प्रशान्त कुमार की मौजूदगी में एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया जा चुका है।
मृतक-

ALSO READ:  HR : समालखा हरियाणा में 79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवाडी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।
04.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।
घायल-
1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी, भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)
2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।

Related Articles

हिन्दी English