UP : बलिया में 24 घंटे बाद पलटी महिला…बोली ये हमारे पति नहीं हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बलिया : (मुकेश कुमार) शनिवार को दरअसल 10 साल बाद जिला अस्पताल में अपने भूले हुए पति को देखकर पहचान कर भाऊक हुई पत्नी ने अब उस व्यक्ति को अपना पति मानने से इंकार कर दिया.

बलिया जनपद के पूरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी मोतीचंद अपने ससुर के साथ नेपाल अपने दिमाग का इलाज कराने गए थे और वही से गुम हो गए थे.मोतीचंद की पत्नी जानकी का कहना है कि वह अपना इलाज कराने के लिए ई रिक्शा से जिला अस्पताल जा रही थी, तभी अस्पताल के गेट पर एक विक्षिप्त व्यक्ति दिखाई दिया और मुझे लगा कि वह मेरे पति हैं. मैं ई-रिक्शा से उतर कर देखने लगी तो मुझे लगा कि वह मेरे पति है तो मैंने अपने बच्चों को फोन करके बुलाया और पति की पहचान कराई और उसे अपने घर ले आई. ठीक 24 घंटे बाद जानकी देवी का कहना है कि यह हमारे पति नहीं हैं क्योंकि उनके शरीर पर घाव का निशान था वह नहीं मिल रहा है.

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

जानकी देवी का कहना है कि हमारे पति के चेहरा जैसा दिखाई दिया जो 10 वर्ष से नहीं मिल रहे है मेरा दिमाग सही नहीं है मेरा पति जैसा किसी का चेहरा मिलता है तो सोचते हैं कि मेरा पति है दाढ़ी बाल बड़ा लेने के बाद हमें समझ में नहीं आया यहां दाग ढूंढने लगे तो नहीं मिला ऑपरेशन का दाग नहीं मिला इसी से हम लोग अनजान में पति समझ कर घर लाए हैं हमारी गलती का क्षमा कर दीजिए वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि हमारे गांव में लगभग 10 साल पहले मोती चंद वर्मा गायब हो गए थे उनकी पत्नी कल जिला चिकित्सालय गई थी उसी से मिलता जुलता एक व्यक्ति मिला था जिनकी समझी कि हमारा पति है उसे घर लेती आई है गांव वालों से पहचान कराई तो उसके पति से मिलता-जुलता चेहरा था लेकिन आज दाढ़ी बनाया गया तो उनका चेहरा अलग दिखा ।फिर इनके बारे में पता लगाया गया तो मोतिचंद नगरा थाना क्षेत्र के राहुल निकले। जिसके बाद राहुल के परिजनों से गाँव के प्रधान और कुछ लोगों ने संपर्क किया और राहुल के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

वही राहुल के परिजन का कहना है लगभग एक महीना से हो गया घर से निकले हम लोग काफी प्रयास किए और नगरा थाना में भी एप्लीकेशन दे लेकिन कोई पता नहीं चल सका जो आज देवकली गांव में मिले हैं इनका नाम राहुल है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English