यूपी : डॉ सीताशरण व‌ डॉ जेपी सिंह रोगी कल्याण समिति के सदस्य नामित होने पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने दी बंधाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुलतानपुर में रोगी कल्याण समिति का गठन
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…. खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सुलतानपुर में रोगी कल्याण समिति का गठन किया गया है।रोगी कल्याण समिति में  जिलाधिकारी द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी व संघ से जुड़े कुटुम्ब प्रबोधन विभाग संयोजक डॉ जेपी सिंह कों सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी व जिले के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी सिंह को रोगी कल्याण समिति का सदस्य नामित होने पर पेंशनर्स एसोसिएशन सुलतानपुर द्वारा महान विभूतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। स्वागत करने में पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवमूर्ति पांडेय,मंत्री विनय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।पेंशनर्स अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य तथा सदस्यों में सीएमओ,सीएमएस,वित्त नियंत्रक व जिलाधिकारी की ओर से नामित दो गैर सरकारी सदस्य होते हैं।रोगी कल्याण समिति गठित होने पर रोगियों से मिलने वाला युजर्स चार्ज अब रोगियों की बेहतरी के लिए खर्च किया जा सकेगा।

Related Articles

हिन्दी English