UP : सहारनपुर में 4 लोग जिन्दा जले कार में, हरिद्वार के ज्वालापुर के रहने वाले थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर: मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर हो गया.इस दुखद घटना में कार की टक्कर में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए. जिससे उनकी मौत हो गई. सभी मृतक हरिद्वार की हरिद्वार के ज्वालापुर के निवासी बताए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर पुल के ऊपर एक कार को ट्रक ने टक्कर मारी. कार में आग लगी गयी. कार में चार लोग सवार थे. टक्कर लगते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार सभी चार लोग जिंदा जल गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से जल चुके शवों को गाड़ी से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच में जुटी गई. मृतकों की पहचान उमेश गोयल उम्र 70 वर्ष, सुनीता गोयल उम्र 65 वर्ष अमरीश जिंदल उम्र 55 वर्ष व गीता उम्र 50 वर्ष बसंत विहार ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है.

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में पैरामेडिकल छात्रों ने उठाई इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English