Trending

UP : सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप, पुलिस मान रही आत्महत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा हैं परंतु परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि देर रात्रि बेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिपुर के जंगल में हरपाल पुत्र जियालाल के खेत में पिलखन के पेड़ पर एक युवक का शव लटका होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो गांव के ही बृह्मपाल के 22 वर्षीय पुत्र रसबीन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसबीन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ALSO READ:  गजब हाल है...युवक बारिश से हुआ परेशान, भगवान इंद्र देवता की शिकायत डीएम से की, कार्यवाही की मांग

मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप-

बेहट। देर रात रसबीन का शव मिलने पर मृतक के पिता बृह्मपाल ने कहा कि रसबीन पर गांव के ही एक परिवार ने पांच छह दिन पूर्व लड़की के छेड़छाड़ व रेप का आरोप लगाया था। रसबीन चार दिन से लापता था वह अपने भाई रंजीत व रसबीन के मामा के साथ मिलकर उसकी तलाश कर ही रहे थे कि शनिवार को देर रात्रि गांव के ही हरपाल पुत्र जियालाल के खेत में पिलखन के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी।मृतक के पिता बृह्मपाल का आरोप है कि उसके पुत्र की गांव के ही कुछ लोगों ने इसी रंजिश में हत्या की हैं।

ALSO READ:  मेरठ में स्कूटी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

पुलिस मान रहीं हैं आत्महत्या !

बेहट। घटना के संबंध में जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा हैं बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के ख़िलाफ़ पांच छह दिन पूर्व लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की तहरीर आई हुई थी जिसमें जांच चल रही थी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English