मेरठ में स्कूटी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मेरठ :  टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित छावनी मैदान में बुधवार को स्कूटी पर बैठे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी.  राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।स्कूटी के आधार पर युवक की पहचान कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी निवासी के रूप में हुई है। शव की स्थिति को देखते हुए मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

हिन्दी English