यूपी : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सुल्तानपुर में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

ADVERTISEMENTS
- स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का लिया ज्ञान संकल्प
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट..खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अक्टूबर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सुल्तानपुर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया,जिसमें प्रधानाचार्य,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS), उप-प्रधानाचार्य सहित सभी संकाय सदस्यों, सीनियर रेजिडेंट्स (SR), जूनियर रेजिडेंट्स (JR) एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी ने परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता, अहिंसा एवं सत्य के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी,ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं स्वच्छ भारत के संकल्प के साथ हुआ।




