गजब हाल है…युवक बारिश से हुआ परेशान, भगवान इंद्र देवता की शिकायत डीएम से की, कार्यवाही की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • हरदोई में भगवान इंद्रदेव के खिलाफ युवक ने जिलाधिकारी से की शिकायत,बिना सूचना लगातार बारिश कराकर आम जनता को परेशानी में डालने के आरोप

हरदो :(विनोद कुमार) आपने अधिकारियों या किसी विभाग के खिलाफ तो कई शिकायतें सुनी होंगी,लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक परेशान युवक ने सीधे भगवान इंद्रदेव के खिलाफ ही जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेज दिया है।अब यह मामला बेहद दिलचस्प हो गया है और लोग इसको लेकर खूब सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे है।

हरदोई के मल्लावां ब्लॉक के नेवादा परस गांव के रहने वाले सूरज तिवारी नाम के एक युवक ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से भेजा है शिकायतकर्ता सूरज तिवारी का आरोप है कि जनपद हरदोई में पिछले कई घंटों से इंद्रदेव द्वारा लगातार अत्यधिक वर्षा कराई जा रही है कभी तेज तो कभी धीमी बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि इंद्रदेव द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बारिश कराकर आम जनता को अनावश्यक परेशानी में डाला जा रहा है। सड़कों,गलियों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और किसानों के सामने फसलों को लेकर नई चिंता खड़ी हो गई है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है और दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।इस शिकायत पत्र का सबसे मजेदार हिस्सा इसका आखिरी नोट है।

ALSO READ:  UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा

शिकायतकर्ता ने लिखा है कि उन्हें इंद्रदेव का मोबाइल नंबर ज्ञात नहीं है,इसलिए जिलाधिकारी से अनुरोध है कि वे इस प्रकरण को गंभीरता से लें और अपने दिव्य संपर्क माध्यम के जरिए इंद्रदेव को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें ताकि बारिश को तत्काल नियंत्रित किया जा सके और जनपदवासियों को राहत मिल सके।यह अनोखा शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे व्यवस्था पर एक अनोखा व्यंग्य भी मान रहे हैं। अब देखना यह है कि इस दिव्य शिकायत पर प्रशासन का क्या रुख रहता है।

Related Articles

हिन्दी English