यूपी : दुर्गापूजा महोत्सव में अंकुरण फाउंडेशन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का करेगा आयोजन

ADVERTISEMENTS
- दशहरा (रावण दहन) के साथ सुल्तानपुर में शुरू होगा ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव
- एक महत्वपूर्ण बैठक कर अंकुरण परिवार ने अपने अंकुरण मित्रों को सौंपी जिम्मेदारियां..व लिए गए अहम निर्णय
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…सुल्तानपुर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा दशहरा रावण दहन के साथ शुरू हो जाती है,सुल्तानपुर की दुर्गापूजा पूरे भारत देश मे कलकत्ता के बाद दूसरे नंबर पर प्रसिद्ध है।लाखों करोङो श्रद्धालु माता रानी के भव्य स्वरूप की एक झलक पाने की ललक आंखों में लिए इस वक्त सुल्तानपुर आकर माता रानी के दर्शन करते हैं।
इसी कड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होने पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अंकुरण परिवार द्वारा विगत पिछले कई वर्षों से अनवरत मेले में नगर क्षेत्र के बस स्टेशन के पास स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के दक्षिण छोर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप का आयोजन किया जाता है,इस वर्ष भी अंकुरण फाउंडेशन दुर्गा पूजा महोत्सव में निशुल्क चिकत्सा शिविर का आयोजन करने जा रहा है जिसके सम्बन्ध में आज गोलाघाट स्थित सुल्तानपुर हॉस्पिटल में वरिष्ठजनों के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निशुल्क चिकित्सा शिविर के उदघाटन से लेकर समापन तक की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कर कई अहम निर्णय लेते हुए अंकुरण मित्रों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। निशुल्क चिकित्सा शिविर की ओपनिंग से क्लोर्जिंग तक की जिम्मेदारी हर सदस्यों में विभाजित की गई है। जो जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं…
प्रतिदिन शाम 6 बजे से मुकेश कुमार जी,आशीष श्रीवास्तव जी,संदीप जी,राईडर जी, अविनाश वर्मा जी,नावेद जी, मनीष श्रीवास्तव,संतोष श्रीवास्तव,विशेष श्रीवास्तव, मनीष राज,बृजेश जी, दीपांकुश चित्रांश जी,गौरव श्रीवास्तव जी,अमित श्रीवास्तव जी शिविर में पहुँचकर रात्रि समापन तक अपने अपने समयानुसार शिविर की व्यवस्था व संचालन सभालेंगे। निशुल्क चिकित्सा शिविर का उदघाटन डॉ रवि त्रिपाठी (नेत्र रोग विशेषज्ञ)व डॉ आभा सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ) की मौजूदगी में संपन्न होगा। शिविर उदघाटन के समय परिवार के हर सदस्यों की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।निशुल्क चिकित्सा शिविर में अंकुरण परिवार इन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर आमंत्रित करने का लिया निर्णय..
1- डेंटल एसोसिएशन
2-होम्योपैथिक एसोसिएशन
3- नींमा एसोसिएशन
4- आई एम ए एसोसिएशन
5- एम आर एसोसिएशन
6- औषधि विक्रेता संघ
दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर में मिलने वाली सुविधा..
1- प्रतिदिन चिकित्सकों द्वारा कैंप में निशुल्क परामर्श सुविधा उपलब्ध रहेगी।
2- प्रतिदिन जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां कैंप में वितरित की जाएंगी।
3- निशुल्क जांच की भी सुविधा कैंप में उपलब्ध रहेगी।
4- कैंप में मेलार्थियों की सुविधा के लिए खोया/पाया शिविर की सुविधा।
5- कैंप में दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क जल एवम भंडारे ( रोटी खाओ व रोटी खिलाओ एवं कामधेनु की तरफ से ) की व्यवस्था।
6- जरूरतमंद लोगो के लिए कपड़ा बैंक एवम बुक बैंक द्वारा निशुल्क कपड़ा एवम विधार्थियों के लिए बुक बैंक के माध्यम से किताबों की उपलब्धता भी रहेगी।बैठक में जीतेन्द्र श्रीवास्तव,डॉ आशुतोष श्रीवास्तव,बजरंग विक्रम सिंह,मनीष श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह,प्रतीक सिंह,मनमोहित सिंह,सत्यम मिश्रा,आदित्य अग्रहरि, आशीष कुमार श्रीवास्तव, जावेद अहमद,शेखर श्रीवास्तव,विशेष श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव,मनीष कुमार श्रीवास्तव,संदीप तिवारी,मो आरिफ खान दीपांकुश चित्रांश,अमित श्रीवास्तव,अविनाश शर्मा, मुकेश कुमार,गौरव श्रीवास्तव, संजय कुमार (सारथी ) अनुराग श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,बद्रुदुजा व निजी कार्यबस जिले से बाहर गए संस्था के दीपक जायसवाल ने वीडिओ कालिंग के जरिये बैठक में उपस्थित रहे।




