UK: ऋषिकेश में आमने सामने दो मोटर साइकिल की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : दिनांक 05.10.2026 को समय करीब 16:34 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जंगलात बैरियर से करीब 01 किलोमीटर आगे मोटरसाइकिल संख्या UK14A-6973 एवं मोटरसाइकिल संख्या UK07FP-7856 की आमने-सामने टक्कर होने से सड़क दुर्घटना हो गई है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी बस अड्डा मय चीता कर्मगण के तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर उक्त दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर होना पाया गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार सोहन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बलराम नौटियाल, प्रियांशु मिश्रा एवं रोहित कण्डवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक के शव को आवश्यक पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को थाना पर लाकर सुरक्षित खड़ा किया गया है।
———————————-
मृतक का विवरण–
1-सोहन लाल नौटियाल पुत्र कुलानन्द नौटियाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून।
———————————
घायलों का विवरण-
1-बलराम नौटियाल पुत्र इन्द्रमणि नौटियाल, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून।
2-प्रियांशु मिश्रा पुत्र बृजेश मिश्रा, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी गली नं0 13, अखिलेश्वर कॉलोनी, भट्टोवाला, गुमानीवाला, ऋषिकेश, देहरादून।
3-रोहित कण्डवाल पुत्र दिनेश कण्डवाल, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी गली नं0 18, ठाकुरपुर, श्यामपुर, ऋषिकेश….. घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।





