ऋषिकेश :स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ऋषिकेश नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ऋषिकेश नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिनमें नगर के 40 वार्डो में टोलियाँ गठित कर नगर निगम पार्षदों एवं स्वच्छता प्रभारियों ने जिम्मा संभाला।जबकि चार धाम ट्रांजिट कैम्प में नगर की महापौर और त्रिवेणी घाट में निगम के स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर विनोद जुगलान,नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल,सहायक नगर आयुक्त चन्द्र कान्त भट्ट के संयुक्त संयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वच्छता अभियान चलाकर चार कुन्तल से अधिक कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए नगर आयुक्त नगर निगम को सौंप गया।

सुबह से ही चलाये गए इस बृहद स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने वालों में भूत पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के पूर्व सैनिक श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय ऋषिकेश परिसर के एनसीसी कैडेट्स,राजकीय इण्टर कालेज के एनएसएस स्वयं सेवक एवं महिला समूह प्रमुख रहे।इस अवसर पर नगर निगम के ब्राण्ड अम्बेसडर पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने घाट पर बीते माह जलस्तर बृद्धि से आई बाढ़ के मलवे और रेत पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त ऋषिकेश एवं जिला विकास अधिकारी से वार्ता कर जेसीबी से रेत को एकत्र करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि एक ओर सप्ताहभर से हम स्वच्छता पखवाड़ा मनाकर स्वच्छ भारत का संदेश दे रहे हैं दूसरी ओर जिला प्रसाशन की ओर से रेत उठान के आदेश संस्तुत न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जगह जगह पर लकड़ी के भारी भरकम पेड़ पड़े हैं,इससे न केवल गंगाजी के प्रति आस्थावानों की श्रद्धा पर चोट पहुंच रही है बल्कि दूसरी ओर गंगाजी की निर्मलता भी प्रभावित हो रही है।

ALSO READ:  UK:मंडलायुक्त दीपक रावत का रह्सील रामनगर का निरिक्षण, दाखिल-खारिज से संबंधित अधिकांश पत्रावलियों के 35वें दिन निरस्त होने पर तहसीलदार का स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश

स्वच्छता के इस बृहद अभियान में पण्डित ललित मोहन शर्मा महाविद्यालय परिसर के निदेशक प्रो महावीर सिंह रावत,एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार मेंदोला,डॉ विवेक नैथानी,प्रो एपी दुबे,प्रो संगीता मिश्रा, प्रो हेमलता,सेवा निवृत्त कर्नल माहरा, कर्नल बीएस चंद,सेवानिवृत्त कैप्टन सैनिक कुशाल सिंह रावत,पूर्व सैनिक वीरेंद्र कंडारी,पूर्व सैनिक बिजेंद्र रमोला,बलवंत सिंह रांगड़, मनोज गुप्ता,गुरमीत सिंह ,ओम प्रकाश राणा,रविन्द्र कंडारी,गंगाराम बलूनी,विनोद पाल, सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला नौटियाल,अनिता जुगलान,सुषमा यादव, साक्षीनेगी,शीतल ग्वाड़ी,प्रीति राणा,मीनाक्षी चौहान,ऋतिका भण्डारी,खुशी तोपवाल,काजल छबड़ा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English