UK:कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्यामपुर ऋषिकेश में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, कृष्णमय हुई तीर्थनगरी
लोक कलाकारों ने बांधा खूब शमा, कृष्णमय माहौल में

- कृष्णमय हुई ऋषिकेश की सांस्कृतिक संध्या, भक्ति और लोक-संस्कृति के रंग में सराबोर हुआ श्यामपुर
- कांग्रेस के दिग्गज पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने आयोजित की थी सांस्कृतिक संध्या
- कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह समेत कई नेता, कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या मेंआम जन ने लिया आनंद
ऋषिकेश : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्यामपुर स्थित राणा फार्म हाउस में आयोजक, ऋषिकेश के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड शूरवीर सिंह सजवाण के नेतृत्व में “कृष्णमय • सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक धूम सिंह रावत, लोक गायिका अनिशा रांगड़, युवा गायक अमन खरोला एवं युवा गायक विकास चौहान ने भजन एवं लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान, दिनेश चंद्र मास्टर, डॉ. के. एस. राणा, जय सिंह रावत, सतीश रावत, उर्मिला नौटियाल, सोहन लाल रतौड़ी, राकेश मिया, भगवती सेमवाल, प्यारे लाल जुगलान, बृजलाल राणा, देव पोखरियाल, सचवीर भंडारी, मुरारी लाल खंडवाल, अरविंद सजवाण, गुरविंदर गुर्री, सविता शर्मा, स्मिता रावत, माधुरी, संगीता नेगी, श्री राकेश अग्रवाल एवं श्री विजयपाल चौहान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजक शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य विरासत है।” उन्होंने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।



