UK :मल्ली टंगड़ी की सड़क समस्या को लेकर यूकेडी (उक्रांद) ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ज्योर्तिमठ (चमोली) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत ग्राम मल्ली टंगड़ी के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की सड़क स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी समस्या उठाई थी।सोशल मीडिया पर ग्रामीणों की समस्या सामने आने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पदाधिकारी तत्काल ग्राम मल्ली टंगड़ी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्राम प्रधान दीपा देवी ने कहा कि गांव की सड़क लंबे समय से ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना ग्रामीणों के साथ अन्याय है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। युवक मंगल दल अध्यक्ष सौरभ प्रसाद ने कहा कि सड़क की समस्या के कारण युवाओं सहित गांव के सभी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिला पंचायत सदस्य ने भी ग्रामीणों की सड़क समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभाग से स्वीकृत सड़क का कार्य शीघ्र शुरू कराकर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के 40 अधिकारी

इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को PMGSY के अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा और सड़क निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की जाएगी। यूकेडी नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार करना कोई समाधान नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते हुए संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जाना चाहिए।

ALSO READ:  उत्तराखंड में PMAY (शहरी) के तहत 84 फीसदी मकान बनकर तैयार, जानें कहाँ कितने आवास हैं

इस अवसर पर यूकेडी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, जिला ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर पंवार, संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल तथा जिला सचिव सत्य प्रसाद पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यूकेडी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर पार्टी ग्रामीणों के साथ खड़ी रहेगी और संबंधित विभाग से जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Related Articles

हिन्दी English