UK :युवा विक्की बोरा को UKD ने नैनीताल जिले का संयुक्त सचिव बनाया

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : उत्तराखंड क्रांति दल #UKD जिला नैनीताल की एक बैठक कालाढूंगी में की गई. बैठक में विक्की बोरा को नैनीताल जिले का संयुक्त सचिव बनाने की घोषणा हुई। 
बैठक में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, कालाढूंगी प्रभारी एडवोकेट रवि बोरा, तारा सिंह नेगी, एडवोकेट पुष्कर सिंह, एडवोकेट चंदन सिंह, केंद्रीय प्रवक्ता हरीश मेवाड़ी मदन सिंह कठैत उपस्थित रहे। बैठक के दौरन सर्वसम्मति से विक्की बोरा को नैनीताल जिले का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल को इस नियुक्ति से मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में उत्तराखंड क्रांति दल संगठन को विस्तार दे रहा है।





