UK: उक्रांद ने हेलंग–मारवाड़ी बाईपास निर्माण कार्य में अनियमितताओं पर DM से कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली :  उत्तराखंड क्रांति दल #UKD, जनपद चमोली के जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर हेलंग–मारवाड़ी बाईपास निर्माण कार्य में हो रही गंभीर अनियमितताओं पर चर्चा की तथा तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि निर्माण कार्य के दौरान बिना स्वीकृत डंपिंग ज़ोन के मलबा सीधे अलकनंदा नदी में डाला जा रहा है, जिससे नदी एवं पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँच रही है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में लगातार विस्फोट (ब्लास्टिंग) किए जा रहे हैं, जबकि ऊपर स्थित जोशीमठ नगर पहले से ही भू-धंसाव जैसी गंभीर समस्या से प्रभावित है। ऐसी स्थिति में भारी ब्लास्टिंग स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है।उत्तराखंड क्रांति दल ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध रूप से नदी में डंपिंग एवं अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी एजेंसियों और अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्माण कार्य पर्यावरणीय नियमों एवं न्यायालय तथा संबंधित प्राधिकरणों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाए।उत्तराखंड क्रांति दल ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते इन अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
ALSO READ:  UK : 'लखपति दीदी' बहनों का संघर्ष और सफलता महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल है :दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी

Related Articles

हिन्दी English