UK: देहरादून में रुद्रालोक एनक्लेव में सजा तीज का उत्सव, कुमाऊंनी पिछौड़ में महिलाओं ने लगाए गीतों के रंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  राधा-कृष्ण कीर्तन मंडली रुद्रालोक एनक्लेव नेहरूग्राम की ओर से तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।महिलाएं उत्तराखंड की संस्कृति की शान कुमाउनी पिछौड़ में दिखाई दी.  इस दौरान महिलाओं ने तीज के गीतों और भजनों के साथ उत्सव का आनंद लिया तथा पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।रविवार को मंडली की ओर से रमा बडोनी के आवास पर तीज महोत्सव आयोजित किया गया। मंडली की अध्यक्ष कमला राणा ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं। उपाध्यक्ष सरिता पेटवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ALSO READ:  ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारी 1 और 2 सितंबर को खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए करेंगे 9 कुंडीय हवन यज्ञ
Ad

Related Articles

हिन्दी English