UK : छात्रों ने किया ऋषिकेश कोतवाल का सम्मान, जानें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अवैध नशे, ब्लैकमेलिंग एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने किया ऋषिकेश कोतवाल का सम्मान
ऋषिकेश : महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा ऋषिकेश में अवैध नशे की बिक्री की रोकथाम, ब्लैकमेलिंग जैसे कार्यों पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक एवं गुंडा तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों को लेकर ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी श्री यशपाल सिंह बिष्ट जी का सम्मान किया गया।इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं श्री केदारनाथ जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि युवाओं को नशे एवं अपराध से बचाने के लिए पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है। एम कॉम के छात्र रेहान बंदोलिया ने कहा कि ऋषिकेश की युवा पीढ़ी को नशे और अपराध से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अवैध नशे की बिक्री, ब्लैकमेलिंग और शहर में भय का माहौल पैदा करने वाले गुंडा तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई सराहनीय है। छात्र-छात्राओं द्वारा भी इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना एक सकारात्मक पहल है। 
छात्रा सृष्टि में कहा किहम उम्मीद करते हैं कि पुलिस प्रशासन इसी तरह सख्ती के साथ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाते हुए ऋषिकेश को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाजहित में कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना भी नागरिकों की जिम्मेदारी है।मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, हिमांशु जाटव, तरुण त्यागी, हिमांशु कश्यप, उदित झा, मानव रावत, शिवानी, प्रिया, मानव, रेहान, हिमांशु, विकेश, महेंद्र, आर्यन, अभिनव, ईशांत, भाव्या, हैप्पी, अंश, ऋषि शुक्ला एवं आयुष तड़ियाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English