UK : श्रीनगर HNB गढ़वाल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव आज, पुलिस अलर्ट

ADVERTISEMENTS
श्रीनगर : छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से श्रीनगर स्थित HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही रात्रि के समय पुलिस टीमों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया गया। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके और कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। “शांतिपूर्ण चुनाव, सुरक्षित परिसर — पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।” 🚔🇮🇳



