UK : ऋषिकेश विधायक ने गुमानीवाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : गुमानीवाला के चीनी गोदाम रोड पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विगत दिनों निराश्रित एवं आक्रामक गौवंश के कारण हुए हादसों का संज्ञान लेते हुए नगर निगम को निर्देशित किया कि ऐसे गौवंश को शीघ्र पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने के दौरान टूटी सड़कों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। जनसमस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

हिन्दी English