UK : ऋषिकेश में करंट की चपेट में आने से मां और दो साल की बेटी की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : बेहद दुखद खबर….ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से मां और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना के मुताबिक़,  बिजली की तार टूटने  से हादसा हुआ ।मृतका की पहचान सुमन पत्नी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे में उनकी दो वर्षीय बेटी ने भी दम तोड़ दिया।घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विद्युत व्यवस्था में सुरक्षा मानकों का उचित ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

Related Articles

हिन्दी English