UK : मुकदमों से नहीं डरेंगे, अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे: मोहित उनियाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे व वाहनों की जब्ती का आरोप, कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

डोईवाला  : आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में कांग्रेस द्वारा किए गए मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित रूप से पुलिस द्वारा परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं उनके साथियों के खिलाफ कैंट कोतवाली और डोईवाला कोतवाली में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

मामले में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार परेशान कर रही है और आंदोलन की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव में शामिल वाहनों को भी चिन्हित कर जब्त किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज डालनवाला पुलिस द्वारा परवादून अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद के वाहन को खत्ता, डोईवाला से रोककर जबरदस्ती जब्त कर लिया गया। उनका कहना है कि वाहन जब्ती से पूर्व मुकेश प्रसाद को किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया। पुलिस अधिकारियों को रोककर परवादून कांग्रेस कार्यालय लाया गया, जहां मुकेश प्रसाद को नोटिस दिया गया ।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की

मोहित उनियाल ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस कार्रवाई का कारण पूछा और नोटिस दिए जाने के संबंध में जानकारी मांगी तो अधिकारियों द्वारा “ऊपर से दबाव” होने की बात कही गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई वैधानिक कार्रवाई की जानी है तो उसकी निर्धारित प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने और दबने वाले नहीं हैं। छात्रों के भविष्य और न्याय की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुकदमों और पुलिस कार्रवाई के माध्यम से कांग्रेस की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

ALSO READ:  UK : हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

मोहित उनियाल ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने, वाहनों की जब्ती तथा पुलिस कार्रवाई का सिलसिला बंद नहीं किया गया और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो परवादून कांग्रेस द्वारा अन्याय के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
“अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। मुकदमों और दबाव की राजनीति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।”
[9/5, 17:19] Mohit Uniyal Congress: इस घटना के बाद डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल,डोईवाला गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष गुरदीप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजिंदर सिंह ताज,बीडीसी सदस्य इंद्रजीत सिंह,मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी,बलबीर सिंह,राहुल सैनी,शार्दूल नेगी,राहुल आर्य,विवेक सैनी,स्वतंत्र बिष्ट परवादून कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला पहुंचे और पुलिस की कार्यवाही के खिलाफ रोष व्यक्त किया ।

Ad

Related Articles

हिन्दी English