UK :चमत्कार…चमोली जिले के घिंघराण रोड पर ब्रह्मसैंण के समीप बलेनो कार पत्थर पर अटकी, परिवार था सवार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चमोली : पत्थर पर अटकी…जान।। चमोली में ऐसे बची यात्रियों की जान। नहीं तो हो जाती कोई अप्रिय घटना चमोली जिले के घिंघराण रोड पर ब्रह्मसैंण के समीप एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार खाई में गिरने के बाद एक बड़े पत्थर पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार गोपेश्वर के रौली ग्वाड़ निवासी मृदुल शाह अपने परिवार के साथ बागेश्वर जा रहे थे। ब्रह्मसैंण के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हटने पर कार सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन में मृदुल शाह, उनकी पत्नी जिया शाह तथा दो बच्चे हिताची शाह और लावण्य शाह सवार थे। सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

Related Articles

हिन्दी English