UK: विंटर टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे : धीराज गर्ब्याल,पर्यटन सचिव

ADVERTISEMENTS
- उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देगी सरकार
- इस वर्ष भी होंगे कई कार्यक्रम आयोजित, देश भर से एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों को यहां बुलाया जा रहा है
हल्द्वानी : सीमांत और सुंदरता से भरपूर पर्वतीय इलाकों में एडवेंचर टूरिज्म और विंटर सीरीज में को बढ़ावा देने के लिए सरकार नए-नए तरीके के प्रयास कर रही है। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने हल्द्वानी पहुँचने पर बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड के सीमांत बॉर्डर वाले पर्वतीय इलाकों में शीतकालीन पर्यटन और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़े इवेंट आयोजित कराई जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अल्ट्रा मैराथन हो या फिर हिमालय कार रैली और एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट करने के साथ पर्वतीय इलाकों के होमस्टे और वहां की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पर्वतीय इलाकों से पलायन कम हो और अर्थव्यवस्था और मजबूत हो इस पर काम करते हुए इस वर्ष भी MTV कार रैली हिमालय कार रैली और अल्ट्रा मैराथन जैसे आयोजन किए जाएंगे. देश भर से एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों को यहां बुलाया जा रहा है।



