UK : लक्ष्मण झूला पुलिस ने क्षेत्र में शांति भंग करने वाले 3 हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • थाना लक्ष्मण झूला पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
ऋषिकेश : थाना लक्ष्मणझूला पर डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ व्यक्ति आपस में हो-हल्ला करते हुए झगड़ा कर रहे हैं, जिससे आसपास का माहौल अशांत हो रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चीता मोबाइल कर्मियों को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया कि कुछ व्यक्ति शराब के नशे में आपस में लड़-झगड़ रहे थे तथा एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हो रखे थे। पुलिस टीम द्वारा शांति बनाए रखने हेतु बार-बार समझाने का प्रयास किया गया, परंतु संबंधित व्यक्तियों द्वारा पुलिस के वैधानिक निर्देशों का पालन न करते हुए और अधिक उग्र होकर शांति भंग करते रहे।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
1- हिमांशु शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा, निवासी माजरा शामली, उत्तर प्रदेश- उम्र 29 वर्ष।
2- प्रफुल मलिक पुत्र शरद मलिक, निवासी क्वाना थाना आदर्श मंडी, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश- उम्र 32 वर्ष 
3- रजत जगलान पुत्र आदर्श जगलान निवासी बंदीखेड़ा, थाना बाबरी, शामली जिला शामली उत्तर प्रदेश- उम्र 26 वर्ष!

Related Articles

हिन्दी English